मुजफ्फरपुर : सरैया प्रखंड के बसैठा चौक में दि’नदहाड़े पीएनबी में लूट, कई राउंड फा’यरिंग, ग्रामीणों ने दो लू’टेरों को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड के बसैठा चौक की बताई जा रही है जहां दिनदहाड़े अपरा’धियों ने पीएनबी बैंक में लूटपाट की। इस दौरान कई राउंड फा’यरिंग हुई।

घटना के क्रम में ग्रामीणों ने भागते हुए दो अपरा’धियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि सहनी समाज के लोग मछली मार रहे थे कि अचानक अपरा’धियों को भागता देखकर हरकत में आए और दो अपरा’धियों को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि अपरा’धियों द्वारा हथि’यार पानी में फेंक दिया गया है। वहीं उसमें से दो खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कितनी लूट हुई है इसकी अभी जानकारी नहीं है। बैंककर्मी स्थानीय ग्रामीणों की सराहना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.