मुजफ्फरपुर। कोरोना सं’क्रमण की तेज गति को लेकर यातायात व्यवस्था को लेकर नियमों में बदलाव किए गए है। सरकार ने सं’क्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कुछ प्र’तिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया है।
इसके तरह नाइट क’फ्र्यू यानि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक किसी भी तरह के आवागमन को प्र’तिबंधित कर दिया है।
इस दौरान यदि किसी को घर से बाहर जाना है तो उसके लिए कुछ शर्ते तक की गई है। इसको पूरा करने वालों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े निजी वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी। इसी तरह से यदि कोई हवाई या रेल यात्रा का टिकट लेकर अपने निजी वाहन से सफर कर रहा हो तो उसे भी रोका नहीं जाएगा। मालवाहकों को प्र’तिबंध के दायरे से बाहर रखा गया है।
इसी तरह से छूट के दायरे में आने वाली सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को भी प’रेशान नहीं किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान जांच अधिकारी यदि पहचान पत्र मांगते है तो उनके सामने इसे पेश करना होगा।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अंतरराज्यीय मार्गों पर आवागमन को किसी भी रूप में बा’धित नहीं किया जाएगा। दिन के समय सार्वजनिक परिवहन पर अभी रोक नहीं है।
इसे पूरी क्ष’मता के साथ चलने की अनुमति दी गई है, लेकिन जांच अधिकारियों से यह देखने के लिए कहा गया है कि इसमें क्षमता से अधिक लोग सवार न हों। यात्रा के दौरान सभी के लिए मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है।
निजी वाहनों का उपयोग करने वालों के लिए मास्क लगाना जरूरी होगा। हर किसी को कोरोना गा’इडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा। निर्माण कार्य व खेती के काम से आने-जाने वालों को अभी छूट दी गई है।
