बिहार : घ’टना बांका की है, जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में गैस सि’लेन्डर वि’स्फोट की घटना सामने आई है। जिसमें घर वाले बाल-बाल बच गये। जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बीरमा पश्चिम टोला में आज सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सि’लेंडर में आ’ग लग गई।
आग लगने के बाद घर वाले ड’र के मारे भागकर बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही सिलेन्डर भारी आवाज के साथ ब्ला’स्ट कर गया जिसमें घर त’हस न’हस हो गया। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार के ह’ताहत की खबर नही आई है।

ग्रामीणों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया की गांव के सहदेव तांती की पत्नी सोमवार की सुबह में घर के लोगों के लिए गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक सि’लेंडर से गैस का रि’साव होने लगा तथा चूल्हे के संपर्क में आते ही वहां आ’ग लग गई।

आग लगते ही महिला घर से ह’ल्ला म’चाती हुई बाहर भागी। गैस में आ’ग लगने की खबर मिलते ही गांव में अ’फरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया राजेंद्र दास वहां पंहुचे तथा घ’टना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।