नवादा : प्रसिद्ध डॉक्टर ने की आ’त्महत्या, पं’खे से ल’टकती मिली ला’श

बिहार : घटना नवादा कीहै जहां गुरुवार को शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर शंभू प्रसाद ने अपने घर पर आ’त्महत्या कर ली। नवादा शहर के मेन रोड स्थित उनके निजी आवास पर गुरुवार की सुबह उनके कमरे में फं’दे से ल’टकती हुई ला’श मिली। उनके भाई भोला प्रसाद ने बताया कि सुबह होने के बाद जब उनका कमरा खुला नहीं मिला तो उनकी पत्नी ने लोगों को इसकी सूचना दी।

Live-streaming of suicide on Facebook triggers row in Bengal

लोगों ने कमरे के वेंटिलेटर से देखा तो कमरे में पंखे से उनकी ला’श ल’टकती हुई मिली। कमरे का दरवाजा तोड़कर परिजन उसमें दाखिल हुए और श’व को पं’खे से उतारा गया।

इस घटना की तत्काल सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्वप्रथम श’व को अपने कब्जे में लिया।  पुलिस उनके घर पहुंचकर मामले की अनुसंधान कर रही है, हालांकि आ’त्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।

दबी जुबान में लोगों का कहना है कि पारिवारिक क’लह के कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। डॉक्टर शंभू प्रसाद शहर में काफी चर्चित डॉक्टर थे और पिछले कई सालों से वह मेन रोड में अपना क्लिनिक चलाते थे। वो अपने खुशमिजाज स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे।
इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके मौत की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचने लगे। फिलहाल पुलिस ने श’व को पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading