बिहार में चल रही सियासत के बीच अब भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने भी इंट्री मार दी है। खेसारी लाल यादव यादव ने तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए ”तेजस्वी बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू बिहार ना होई” बोल के साथ नया गाना गाया है। लोग इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव द्वारा गाये गाने को 24 घंटे में ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

इस गाने को हालांकि राजद नेता अनिल सम्राट के समर्थन में गाया गया है पर एलबम के वीडियो और बोल तेजस्वी की बिहार में मांग कर रहे हैं। इस वीडियो में तेजस्वी और तेजप्रताप को लोगो के बीच सभाओं में दिखाया गया है। इस वीडियो में तेजस्वी को पत्नी राजश्री यादव के साथ भी कंबल बांटते हुए दिखाया गया है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने में बिहार की आर्थिक स्थिति, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की बातें कही गई हैं। राजद नेता अनिल सम्राट को तेजस्वी का बेहद करीबी माना जाता है।

पिछले दिनों तेजस्वी की शादी के बाद पटना पहुंचते ही पूरे पटना में अनिल सम्राट ने तेजस्वी और पत्नी की तस्वीर शहर के हर चौक-चौराहों पर लगवाया था। अनिल सम्राट कई भोजपुरी सिनेमा में भी काम चुके हैं।

अनिल सम्राट को विधान परिषद के चुनाव में भोजपुर से टिकट कन्फर्म किया गया है जिसके बाद अनिल सम्राट ने खेसारी लाल यादव से गाना गवाया है।