पटना : ख़त्म होती इन्सानियत का आँखों देखा रूप इसे ही कहेंगे, इंसानियत से भरोसा ही उठ जाता है कुछ घ’टना को देख कर। घटना बीते वर्ष 2021 के 11 दिसंबर की है, जहां सड़क हा’दसे में मां-बेटी की मौ’त हो गई थी। माँ-बेटी के मौत के तुरंत बाद ही घ’टना स्थल से स्कूटी गायब करने वाले तीन ब’दमाशों को राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने गि’रफ्तार कर लिया है।
गि’रफ्तारी के बाद तीनों ने यह खुलासा किया है कि वे उसी बस पर सवार थे, जिससे स्कूटी की टक्कर हुई थी। आ’रोपितों ने बताया कि जिस वक्त पुलिस घा’यलों को इलाज करवाने के लिए अस्पताल ले गई थी। उसी समय तीनों ब’दमाश मौका देखते ही स्कूटी लेकर चंपत हो गये। पकड़े गए आ’रोपितों में गोलू कुमार उर्फ हिमांशु, विक्की कुमार पांडे और रवि कुमार उपाध्याय शामिल हैं।

विक्की और रवि सहोदर भाई हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई स्कूटी और उसके अंदर रखे मोबाइल को ब”रामद कर लिया है। शास्त्रीनगर थानेदार रामशंकर सिंह ने बताया कि विक्की और रवि सहोदर भाई हैं, जबकि गोलू उनका दोस्त है। गोलू ने स्कूटी के अंदर रखे मोबाइल को निकाल लिया।

बीते वर्ष 2021 के 11 दिसंबर को संजय गांधी जैविक उद्यान के गेट नंबर एक के समीप दीपशिखा नाम की महिला और उनकी बेटी चित्रा रंजन यू टर्न ले रहे थे। इसी दौरान एक इलेक्ट्रिक बस ने स्कूटी में ट’क्कर मार दी। मौके पर ही दीपशिखा की बेटी ने द’म तोड़ दिया, जबकि इलाज के दौरान महिला की मौ’त हो गई। हा’दसा स्थल से ही दीपशिखा की स्कूटी गायब हो गई थी, जिसकी शिकायत उनके पति ने एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से की थी।