पटना : सोने के कीमत में लगातार में उतार-चढ़ाव जारी है। आज पटना सर्राफा बाज़ार में 24 कैरेट सोना 49 हजार 030 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो वहीं 22 कैरेट सोना 46 हजार 510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पिछले कई दिनों से लगातार सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पटना में चांदी 62 हजार दो सौ रुपये प्रति किलो है। खरमास माह के बाद लग्न की आहट पर सर्राफा बाजार में तेजी का रूख देखने को मिल रहा है।

लग्न को देखते हुए, सोना के व्यापारियों की मानें तो आगे आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दामों में आगे और मजबूती दिखाई दे सकती है।

सोने चांदी की खरीदारी करते वक्त सावधान रहें। गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जिनता आभूषण पर लिखा है। कई बार ज्वेलर ही आपको धोखा दे देता है, तो जब भी सोना-चांदी की खरीदारी करे कृप्या हॉलमार्क देख कर ही ख़रीदे।