बिहार : ज’हरीली श’राब से हुई मौ’त की घटना के बाद से समस्तीपुर पुलिस श’राब के अ’वैध कारोबार और त’स्करी करने वाले धंधे वालों के खिलाफ लगातार का’र्रवाई कर रह है। जिला पुलिस खासकर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में काफी सक्रिय दिख रही है।
इसी क्रम में पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर थाना के सुल्तानपुर दियारे में सोमवार को पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ घंटों सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगा के दुर्गम दियारा इलाके में चोरी छिपे अवैध रूप से श’राब बनाने वाली दर्जन भर भट्टियों को नष्ट किया गया।

यह कार्रवाई मोहिउद्दीन नगर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप के नेतृत्व में की गई। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही इस धंधे में संलिप्त अवैध श’राब के धंधेबाज फरार हो गए।

मोहिउद्दीन नगर थाना के द्वारा की गई इस का’र्रवाई में करीब 5000 लीटर कच्ची सामग्री के साथ 200 लीटर निर्मित देशी श’राब को पुलिस बल के सहयोग से विनष्टीकरण किया। इस कार्रवाई में श’राब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को जब्त करते हुए थाना लाया गया।