मुजफ्फरपुर। मेधा सूची नहीं आने से नगर निगम क्षेत्र की शिक्षक नियोजन काउंसलिंग रद्द कर दी गई है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षक नियोजन काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी।
18 जनवरी को जिला स्कूल में नगर निगम क्षेत्र में आठ वर्ग के लिए हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू विषय के शिक्षकों की काउंसलिंग होनी थी। वह नहीं होगी। डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन के अनुसार सभी सदस्य काउंसलिंग तिथि को अपने नियोजन इकाई के निर्धारित स्थल पर निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रत्येक दिन शाम पांच बजे रिक्त पदों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए उसकी एक प्रति वाट्सएप के माध्यम से देंगे। इसकी जानकारी से नगर आयुक्त सहित जिले के सभी वरीय अधिकारियों को दी गई है।
जारी शिड्यूल के अनुसार अब 19 जनवरी को माड़वारी हाईस्कूल चंदवारा में नगर परिषद साहेबगंज क्षेत्र के वर्ग एक से पांच के लिए सामान्य एवं उर्दू की काउंसलिंग होगी। महिला शिल्प कलाभवन बनारस बैंक चौक में नगर परिषद कांटी के लिए सामान्य एवं उर्दू वर्ग एक से पांच के लिए।
द्वारिकानाथ हाईस्कूल में नगर परिषद मोतीपुर के लिए वर्ग एक से पांच के लिए सामान्य एवं उर्दू विषय के लिए होगी। 24 जनवरी को जिला स्कूल में प्रखंड नियोजन इकाई बंदरा क्षेत्र में वर्ग छह से आठ के लिए केवल अंग्रेजी शिक्षकों की काउंसलिंग होगी।
जिला स्कूल में प्रखंड नियोजन इकाई बोचहां के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू वर्ग एक से पांच के लिए। 25 जनवरी को माड़वारी हाईस्कूल में प्रखंड नियोजन इकाई सकरा के लिए वर्ग एक से पांच के लिए सामान्य एवं उर्दू। महिला शिल्प कला भवन में प्रखंड नियोजन इकाई साहेबगंज के लिए वर्ग एक से पांच में सामान्य एवं उर्दू।
जिला स्कूल में प्रखंड नियोजन इकाई बोचहां के लिए वर्ग एक से पांच में सामान्य एवं उर्दू। 28 जनवरी को मध्य विद्यालय बोचहां में बोचहां ग्राम पंचायत राज पटियासा के लिए सामान्य एवं उर्दू के लिए वर्ग एक से पांच के लिए होगी।
उच्च विद्यालय जारंग में वर्ग एक से पांच के लिए सामान्य एवं उर्दू के लिए गायघाट ग्राम पंचायत राज सुस्ता, कांटा पिरौछा उतरी, केवटसा शामिल हैं। उच्च विद्यालय मोतीपुर में सामान्य एवं उर्दू के लिए वर्ग एक से पांच के लिए मोतीपुर ग्राम पंचायत राज बरजी, मोरसंडी, कमालपुर विथरौल, रामपुर भेडिय़ाही, नरियार, पगहियां, बरियारपुर पूर्वी शामिल हैं। उच्च विद्यालय पारू में सामान्य एवं उर्दू वर्ग एक से पांच के लिए पारू ग्राम पंचायत राज जाफरपुर, चांदकेवारी, बहद्दीनपुर, फतेहाबाद, लालू छपरा, जयमल डूमरी, चक्की सोहागपुर, नेकनामपुर, मोहब्बतपुर, रघुनाथपुर, जगदीश बाया शामिल हैं। मध्य विद्यालय साहेबगंज बाल में सामान्य वर्ग एवं उर्दू के लिए वर्ग एक से पांच तक साहेबगंज ग्राम पंचायत राज बंगरा निजामत। उच्च विद्यालय मणिकपुर में सामान्य एवं उर्दू वर्ग एक से पांच के लिए सरैया ग्राम पंचायत राज नरगी जीवनाथ, रेवा बसंतपुर। उच्च विद्यालय मुरौल में सामान्य एवं उर्दू के लिए वर्ग एक से पांच के लिए मुरौल ग्राम पंचायत राज मीरापुर तथा मध्यमिक विद्यालय कटरा में सामान्य एवं उर्दू वर्ग एक से पांच के लिए कटरा ग्राम पंचायत राज शिवदासपुर शामिल हैं।
