समस्तीपुर : पूर्व जिला सचिव कामरेड बैद्यनाथ ठाकुर को दी गई श्र’द्धांजलि

बिहार  : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय समस्तीपुर में आज पूर्व जिला सचिव कामरेड बैद्यनाथ ठाकुर को श्र’द्धांजलि दी गई। यह सह संकल्प सभा कामरेड प्रयाग चन्द्र मुखिया के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

86 वर्ष की अवस्था में  कामरेड बैधनाथ ठाकुर का नि’धन 10 जनवरी के शाम को हो गया। वे 1960 के दशक में भाकपा से जुड़े और जिला सचिव तथा राज्य परिषद के भी सदस्य रहे हैं। श्र’द्धांजलि सभा को विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो, ने संबोधित किया।

उन्होंने वैधनाथ ठाकुर के मृ’त्यु को वामपंथी आंदोलन का अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा को जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, गजेंद्र प्रसाद चौधरी, सुधीर कुमार देव, अनिल प्रसाद, अर्जुन कुमार,रामप्रीत पासवान,अशोक साह, के अलावा राजद नेता प्रेम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सिंह, राजीव कुमार राय,

भाकपा माले,नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माकपा जिला सचिव रामाश्रय महत्व, सत्यनारायण महतो,गंगाधर झा, नौजवान संघ के संजय कुमार, अनिल महतो ,शंकर राय,राम अनुज पंडित, राम उतार ठाकुर, आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.