मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी ने किया जिला पंचायती राज प्रशाखा का निरीक्षण

मुजफ्फरपुर : गुरूवार को जिलाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा जिला पंचायती राज प्रशाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिले में 96 के विरुद्ध 63 तकनीकी सहायक नियुक्त हैं। जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शेष पदों पर नियुक्ति हेतु जिला के जिलाधिकारी के स्तर से विभाग को पत्र भेजा जाए।

सूचना के अधिकार से संबंधित संचिका का संधारण नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई एवं निर्देश दिया है कि सूचना के अधिकार अधिनियम से संबंधित संचिका का संधारण जल्द करे। वही सी सी डब्ल्यू जे सी के 10 और एमजेसी के 3 मामले लंबित रहने पर  जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को हिदायत दी है कि इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर इसका निष्पादन हो जाना चाहिए ।

जिला लोक शिकायत निवारण में 6 मामले दर्ज़ होने पर जिलाधिकारी ने  नाराजगी जाहिर की एवं निर्देश दिया कि मामलों पर जल्द से जल्द कार्य किया जाए। पंचायत सरकार भवन का कार्य पूर्ण है जबकि 39 का कार्य प्रगति पर है और लगभग 26 भूमि की अनुपलब्धता के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।जिलाधिकारी ने इस संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया की भूमि की उपलब्धता के मद्देनजर करवाई करने में कोताही न बरती जाए। 15 दिन के अंदर ये सारे कार्य पुरे हो जाना चाहिए।

निरीक्षण के क्रम में अनुग्रह अनुदान  के मामलों की भी समीक्षा की गई। जिसमे जिलाधिकारी ने सख्त रूप से निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में जो आवेदन हैं उस पर शीघ्र कार्रवाई  की जाए ।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, सहायक समाहर्ता श्रेष्ठ अनुपम एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.