मुजफ्फरपुर : मारवाड़ी युवा मंच ने केक काटकर मनाया 38 वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 38 वां मंच स्थापना उत्सव शहर के सरैयागंज टावर, जालान औषधालय में मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा की ओर से मनाया गया।

इस दौरान शाखा अध्यक्ष राहुल नथानी की अध्यक्षता में सदस्यों ने कार्यालय में केक काटकर और विचार गोष्ठी का आयोजन कर स्थापना दिवस मनाया। शाखा अध्यक्ष ने बताया कि 20 जनवरी 1985 को मारवाड़ी युवा मंच की स्थापना हुई थी।

युवा मंच एक मजबूत संगठन के रूप में देश के साथ साथ विदेश में भी अपने परचम लहरा रहा है। संगठन की देश-विदेश में फैली 772 शाखाएं अलग-अलग सामाजिक कार्यो को अंजाम दे रही है।

सम्मान और समर्पण से परिपूर्ण अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन 20 जनवरी 1985 को गुवाहाटी में आयोजित किया गया था।

उन्होंने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा की ओर से रक्तदान, ऑक्सीजन सिलेंडर, कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, एंबुलेंस-मुक्तिरथ सेवा, स्थायी प्याऊ, स्वास्थ्य जांच शिविर, कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान, अंगदान-नेत्रदान

सहित अन्य सेवाएं प्रदान किया जा रहा है। वहीं प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की सेवा एवं मदद करने में मंच के युवा सदैव तत्पर तैयार रहते हैं।

इस दौरान कोरोना के नियमों का पालन करने के साथ ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित जी चमरिया, पवन जी ढंडारिया, सचिव वरुण अग्रवाल, विवेक अग्रवाल,

सूरज जालान, राजू अग्रवाल, संदीप तुलस्यान, आकाश कंदोई, सुमित गींडोरिया, शुभम नथानी, सूरज कंदोई, आलोक मखरिया,

प्रकाश तुलस्यान, आर्यन सिंघानिया,यश अग्रवाल, सौरभ खेतान, आयुष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.