मुजफ्फरपुर : शीतलहर ने बढ़ाई कनकनी, जाने कहां पर होगी बारिश और ओलावृष्टि?

मुजफ्फरपुर। शीतलहर ने कनकनी बढ़ा दी है। वहीं अगले चार दिनों में कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इससे सूबे में ठंड और बढ़ सकती है। विगत चार दिनों से कनकनी और कोल्ड-डे झेल रहे जिलों में अब बारिश के आसार बन रहे है।

अलर्ट जारी कर 22, 23 और 24 जनवरी को कई जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और ओलावृष्टि की आशंका जतायी है।

बताया जाता है कि एमपी की ओर से चक्रवातीय स्थिति बनने और उसके एक-दो दिनों में बिहार की ओर बढ़ने से बारिश की स्थिति बनेगी।

बताया जा रहा है कि 11 जिलों में आंशिक बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, आरा, अरवल, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा 22 और 23 को पटना सहित सूबे के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।

इन सभी जिलों में ओला गिरने और गरज-तड़क के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है। 24 को मध्य बिहार और पश्चिमी बिहार में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

25 जनवरी से मौसम के साफ होने के आसार हैं। हालांकि, उसके बाद भी ठंड की स्थिति सूबे में बनी रहेगी। हालांकि बादलों के आने से सूबे के शहरों के न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि अधिकतम पारे में आंशिक गिरावट दर्ज होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.