मुजफ्फरपुर। ज’हरीली शराब से छपरा के मढ़ौरा में 14 मौत के बाद मद्य निषेध विभाग, मुजफ्फरपुर की ओर से स्प्रीट मा’फिया विजय पटेल पर शि’कंजा कसना शुरू कर दिया है।

मढ़ौरा में नकली शराब बनाने वाले धं’धेबाजों के सिंडिकेट को स्प्रीट सप्लाई करने का उसका पुराना रि’कार्ड रहा है। उसकी संपत्ति जब्ती की कवायद शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में मद्य निषेध की टीम उसकी नामी-बेनामी संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। वह शहर के काजी मोहम्मदपुर थाने के सादपुरा, नीम चौक के समीप का रहने वाला है।
बताया जाता है कि विगत 23 अप्रैल 2021 को हाजीपुर इंडस्ट्रीयल थाना के पासवान चौक के पास पुलिस ने विजय पटेल का स्प्रीट लोड ट्रक ज’ब्त किया था। इसमें गि’रफ्तार शराब धं’धेबाजों ने विजय पटेल के मढ़ौरा के धं’धेबाजों से लिंक के बारे में विस्तार से पुलिस को बयान दिया था।
लंबे समय तक विजय पटेल और उसकी संपत्ति की मद्य निषेध विभाग व पुलिस ने कोई खोज-खबर नहीं की। अब सारण में 14 मौ’तों के बाद विजय पटेल के लिंक व संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। हालांकि, इतने समय में विजय पटेल को अपनी संपत्ति को अलग-अलग लोगों के नाम से सेटल करने का समय मिला।
बताया जा रहा है कि मद्य निषेध विभाग की टीम ने सादपुरा, माड़ीपुर, कच्ची पक्की में विजय पटेल की जमीन व मकान व मार्केट का सुराग लगाया है। एक प्लॉट बेला में फेज टू के सटे पूरब क्षेत्र में होने की जानकारी हुई।

बोचहां के चौपार गांव और बोचहां में ईंट भट्ठा होने की भी उत्पाद पुलिस को जानकारी हुई है। मद्य निषेध अधीक्षक संजय राय ने मुशहरी सीओ, बोचहां सीओ और नगर निगम में पत्र भेजकर विजय पटेल, उसके पुत्र अंशु पटेल और पत्नी व परिवार के अन्य लोगों के नाम की संपत्ति का ब्योरा मांगा है।

