मुजफ्फरपुर : बैरिया स्थित कोल्हुआ पैगम्बरपुर के नजदीक आजाद ट्रांसपोर्ट स्थित राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला कल्याण संस्थान के कार्यालय में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्था के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी के उपस्थिति में कुछ नए सदस्यों को पदभार सौंपा गया वहीं संस्था के गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
जिसमें सेवा समर्पित फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला कल्याण संस्था जो समाज में हो रहे अपराध, भ्रष्टाचार एवं घरेलू हिंसा तथा मानव अधिकार के हनन के लिए आवाज उठाता है।
सेवा समर्पित फाउंडेशन के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना तथा आत्मनर्भिर बनाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। ये संस्था फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही है।
वहीं आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम करेगी। इस सम्मेलन को सफल बनाने में राष्ट्रीय मुख्य संयोजक राजीव प्रताप सन्हिा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सोनल सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह, राष्ट्रीय युवा सचिव राज सिंह, बिहार अध्यक्ष निशी प्रकाश, बिहार युवा अध्यक्ष आदत्यि सोनल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।



