मुजफ्फरपुर: गणतंत्र दिवस के मौके पर डीपीएस स्कूल में झंडातोलन कर दी गई सलामी

मुजफ्फरपुर : शहर के मिठनपुरा स्थित डीपीएस स्कूल परिसर में 73 वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर रीता पराशर द्वारा झंडातोलन किया गया।

वहीं रोटरी क्लब जागृति से भावना स्वाति एवं स्मृति बाला भी मौजूद रही। कार्यक्रम में उपप्राचार्य आनंद वर्धन एवं सभी शिक्षकों की मौजूदगी में झंडातोलन किया गया।

स्कूल कैप्टन नबीहा रहमान, वाइस कैप्टन आरिफ हिदायत, कैबिनेट मेंबर रितेश व विपुल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.