मुजफ्फरपुर। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुरू होने में कुछ दिन की बचे है। ऐसे में विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कुछ टिप्स अपना सकते है। अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों को आरबीबीएम कॉलेज के अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ.अभय कुमार ने कुछ टिप्स दिए है।

उनके अनुसार योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जाए तो अर्थशास्त्र में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है। संपूर्ण पाठ्यक्रम का अध्ययन करने के बाद उसे दोहराएं। अर्थशास्त्र में डायग्राम, रेखाचित्र से बेहतर अंक हासिल किया जा सकता है। प्रश्नों के उत्तर सरल व सहज भाषा में देना चाहिए।
परीक्षार्थियों को अपने सिलेबस में कितने चैप्टर और टॉपिक की जानकारी होनी चाहिए। अब दो दिन ही समय शेष रह गए है। ऐसे में बिंदुवार महत्वपूर्ण पाठ को दोहराएं। लिखने का अभ्यास करें और परीक्षार्थी इस समय किसी तरह का तनाव नहीं ले।
परीक्षार्थी योग करें इससे ताजगी का एहसास होगा। प्राणायाम और सूर्य नमस्कार अवश्य करें। अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। अर्थशास्त्र में दो पेपर पड़ना है। पहला प्रारंभिक व्यशिष्ट अर्थशास्त्र। इसमें कुल 14 टापिक हैं। इनमें व्यशिष्ट अर्थशास्त्र एक परिचय है, उपभोक्ता संतुलन, मांग का नियम, मांग की कीमत लोच, उत्पादन फलन, लागते, आगम की धारणाएं, बाजार के विभिन्न रूप,पूर्ण प्रतियोगिता में बाजार संतुलन व मांग तथा पूर्ति परिवर्तनों का प्रभाव आदि महत्वपूर्ण पाठ हैं।
वहीं दूसरे पेपर में प्रारंभिक समशिष्ट अर्थशास्त्र के कुल 16 टापिक हैं। विद्यार्थियों को मुख्य रूप से चक्रीय प्रभाव, राष्ट्रीय आय से संबंधित अवधारणाएं, राष्ट्रीय आय का मापन, मुद्रा, केंद्रीय बैक,सामूहिक मांग,सामूहिक पूर्ति व सम्बंधित धारणाएं, निवेश गुणक, सरकारी बजट, विदेशी विनिमय दर, भुगतान शेष खाते आदि पर ज्यादा ध्यान दें।
अर्थशास्त्र की परीक्षा 100 अंकों की होती है। प्रश्न पुस्तिका के दो खंड हैं। खण्ड ए एवम खण्ड बी। खंड ए में 100 वस्तुनिष्ट प्रश्न है जिनमें किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। 50 प्रश्नों से अधिक का उत्तर देने पर प्रथम 50 प्रश्न का ही मूल्यांकन होगा। प्रत्येक के लिए 01अंक निर्धारित है। इनका उत्तर देने के लिए उपलब्ध कराए गए ओएमआर उत्तर पत्रक में दिए गए सही विकल्प को नीले या काले बाल पेन से गोल करें।
खंड बी में 30 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक के लिए दो अंक निर्धारित है। जिसमें से किन्हीं 15 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त इस खंड में आठ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिए गए है। प्रत्येक के लिए पांच अंक निर्धारित हैं जिसमें से किन्हीं चार प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
