मुजफ्फरपुर। जिला कृषि पदाधिकारी की ओर कृषि योजनाओं की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लंबित मामले को चौबीस घंटे में निष्पादन करने के लिए आदेश दिया गया।
मगर साहेबगंज के अनुपस्थित पाए गए प्रखंड कृषि पदाधिकारी से जवाब-तलब किया गया है। इनका क्रियाक्लाप काफी खराब है। किसानों की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है।
इसलिए उनका जवाब आने के बाद विभाग को अगली कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी शीलाजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पांच प्रतिशत से दस प्रतिशत सत्यापन का जो मामला लंबित है उसका अनुपालन 24 घंटे के अंदर हर हाल में किया जाएगा।
किसान की समस्या उसका समाधान प्रखंड स्तर पर होना चाहिए। हर सप्ताह में समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट मुख्यालय तक आएगी।
पंचायत स्तर जो भी पंचायत कृषि कार्यालय है वहां कृषि सलाहकार प्रत्येक कार्य दिवस को वहां उपलब्ध रहेंगे। औचक निरीक्षण में यदि गायब मिले तो सख्ती होगी।


