मुजफ्फरपुर : जमीन बेचने के नाम पर कैसे हो रहा जालसाजी और धोखाधड़ी, जानें?

मुजफ्फरपुर। शहर में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है। इसलिए जमीन की रजिस्ट्री कराते समय सावधान हो जाइए।

एक बार फिर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 21 लाख रुपए लेने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, जब पार्टी से राशि ले गई तो दूसरे के नाम से रजिस्ट्री कर दी गई।

वहीं अब पीड़ित को धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में माड़ीपुर के प्रभात कुमार ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

आवेदन में प्रभात ने कहा कि इमलीचट्टी में टूर एंड ट्रेवल्स का कार्यालय है। उनके कार्यालय पर मो. शमीम ने मिठनपुरा चौक स्थित जमीन का सौदा किया था। इसके बाद चेक व नकदी के माध्यम से 21 लाख रुपये देकर एग्रीमेंट बनाया गया।

इस बीच सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के शाहनबाज अहमद उर्फ लाडले के द्वारा बार-बार महादनामा वाली जमीन अपने नाम से कर देने को कहा जाने लगा।

आवेदक द्वारा इन्कार कर दिया गया। इसी बीच मो. शमीम, पत्नी और शाहनबाज ने जाली महदनामा बना लिया गया। आवेदक ने पुलिस को बताया कि उनके 21 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी कर शाहनवाज हुसैन से मिलकर आरोपितों ने उक्त भूमि का केवाला दूसरे को कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading