पटना : राजधानी के एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बेंगलुरु जाने के लिए पहुंची एक युवती को जाने से रोक दिया गया। युवती का कहना था कि वह अपने सौतेले पिता से मिलने जा रही है। दरअसल, युवती जब एयरपोर्ट पर पहुंची थी तो जांच में उसके हैंडबैग में एक सैंडल मिला था।

इसकी वजह से उसे फ्लाइट पकड़ने से रोक दिया गया। जांच में पता चला कि सैंडल बैटरी युक्त है जिसमें जीपीएस और सिम कार्ड लगा हुआ है। इसके बाद उसे हि’रासत में ले लिया गया।

सैंडल की सूचना मिलते ही आ’तंकी नि’रोधक दस्ता, स्पेशल ब्रांच, आईबी सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों के अधिकारी युवती से पूछताछ करने के लिए एयरपोर्ट थाने पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि युवती के आतंकियों से कनेक्शन हो सकते हैं।
पुलिस की एक टीम युवती के पटना स्थित घर पहुंच गई और उसके घर की तलाशी ली जा रही है। वह किराए पर रहती है।

एएसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम युवती के मोबाइल से मिले नंबरों की लोकेशन लेकर कई इलाकों में छा’पेमारी कर रही है। युवती दोपहर दो बजे के लगभग बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी।
