वातावरण के अनुकूल बीजों को विकसित करें कृषि वैज्ञानिक : नीतीश कुमार

किशनगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि वातावरण के अनुकूल बीजों को विकसित करें। बुधवार को सीएम ने अर्राबाड़ी स्थित डॉ. कलाम कृषि कॉलेज के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन व सभागार का उद्घाटन किया। साथ ही, कॉलेज परिसर में मौजूद संसाधनों का जायजा लिया।

उन्होंने महानंदा नदी पर बनाए गए तटबंध का भी निरीक्षण किया। सीएम ने किशनगंज को इको टूरिज्म के लिए बेहतर साइट बताया। सीएम ने कॉलेज परिसर में बड़े तालाब बनवाने का निर्देश देते हुए कहा कि पांच एकड़ का तालाब बने जिसमें ऊपर सोलर प्लेट लगे और नीचे मछली पालन हो।

सीएम ने कॉलेज परिसर में ही कृषि विकास मेला 2018 का उद्घाटन किया और मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना एवं कन्या उत्थान योजना के लाभुकों को चेक के साथ दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.