नई दिल्ली. मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर भारत में गूगल पर 2018 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं। प्रिया का सोशल मीडिया पर आंख मारने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वे काफी चर्चित हुईं। वीडियो का ये हिस्सा उनकी फिल्म ओरू अड्डार लव के एक साॅन्ग का था।
इंडिया में सबसे ज्यादा सर्च हुए टॉप 10 सेलेब्स
वारियर ने गूगल सर्च के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। गूगल सर्च के मामले में प्रिया के बाद दूसरा नंबर निक जोनस का है। जोनस अमेरिकी सिंगर हैं। जबकि प्रियंका इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जोनस के बाद हरियाणा की सिंगर सपना चौधरी तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च की की गईं।
सपना के बाद प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, सलमान खान, ब्रिटिश राजकुमार हैरी से शादी करने वाली अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मॉर्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर सर्च किए गए।
गूगल पर हाउ टू (कैसे करें) की टॉप 5 सर्च
गूगल पर हाउ टू (कैसे करें) में सबसे ज्यादा व्हॉट्सएप पर स्टीकर कैसे भेजें, आधार में मोबाइल लिंक कैसे करें, रंगोली कैसे बनाए, मोबाइल नंबर पोर्ट कैसे करें, बिटकॉइन में निवेश कैसे करें, इन पांच पॉइंट्स को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
व्हॉट इज (क्या है) की टॉप 5 सर्च
गूगल पर टॉप 5 सर्च में सबसे ज्यादा धारा 377 क्या है, सीरिया में क्या चल रहा है, किकी चैलेंज क्या है, मी टू क्या है सर्च किए गए। वहीं, स्पोर्ट्स इवेंट की बात करें तो भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2018 सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके बाद आईपीएल सर्च किया गया।