बॉलीवुड डेस्क. बी-टाउन में इन दिनों शादियों का सीजन पूरे शबाब पर है। सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग रहा 12 दिसम्बर का दिन। जहां मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के अलावा 4 और सेलेब्रिटीज शादी के बंधन में बंधे। इन सेलेब्स की शादियां मुंबई, जालंधर और गोवा के अलावा कोर्ट में भी हुईं। ये हैं पांचों सेलेब्स की शादी की डीटेल्स।
ये है शादियों की पूरी जानकारी
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आनंद पीरामल ने साथ शाही तरीके से बुधवार को एंटीलिया में शादी कर ली है। बेटी की शादी में मुकेश और अनिल अंबानी एंटीलिया के बाहर काफी देर तक बारातियों और मेहमानों का स्वागत करते दिखे। आनंद और ईशा शादी के बाद 452.5 करोड़ रुपए के ओल्ड गुलीटा बंगले में रहेंगे। आनंद के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल ने यह बंगला बेटे और होने वाली बहू को तोहफे में दिया है। वर्ली स्थित यह पांच मंजिला बंगला 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है।
कपिल शर्मा – गिन्नी चतरथ
कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की शादी जालंधर से हुई है। कपिल ने शादी में हरे कलर की शेरवानी पहनी और हाथ में तलवार लिए नजर आए। वहीं दुल्हन बनीं गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना। शादी में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, गुरदास मान, आरती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, राजीव ठाकुर और सिंगर ऋचा शर्मा पहुंचे। कपिल 14 दिसंबर को अमृतसर और 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे।
रघु राम- नताली डि लूसियो
एमटीवी के शो Roadies फेम रघु राम ने भी गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से दूसरी शादी कर ली। रघु राम ने गोवा में समंदर किनारे गाेआ सिग्नेचर स्टाइल में शादी की। रघु ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं। अगस्त में रघु ने कनाडियन गर्लफ्रेंड नताली से टोरंटो में सगाई की थी। शादी की फोटो में रघु धोती-कुर्ता पहने और नताली पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं। रघु ने 2006 में एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से शादी की थी। 12 साल बाद उनका तलाक हो गया। रघु से पहले नताली एक्टर एजाज खान के साथ रिलेशन में थीं।
अदिति गुप्ता – कबीर चोपड़ा
टीवी शो इश्कबाज में काम कर चुकी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता भी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधीं। उन्होंने बिजनेसमैन कबीर चोपड़ा से शादी की।अदिति पहले टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के फ्रेंड रिजवान बाचव को डेट कर चुकी हैं। प्रोफेशनल मॉडल और इनवेस्टमेंट बैंकर रिजवान के साथ अदिति 5 सालों तक रिलेशनशिप में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी भी प्लान कर रहे थे लेकिन 2017 में इनका ब्रेकअप हो गया।
पारुल चौहान – चिराग ठक्कर
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर रही एक्ट्रेस पारुल चौहान शादी के बंधन में बंध गई हैं। पारुल ने 12 दिसंबर को टीवी एक्टर चिराग ठक्कर से शादी की। शादी होते ही पारुल ने पति चिराग को गले लगा लिया। वहीं मंदिर में आशीर्वाद लेते वक्त चिराग पत्नी पारुल को किस करते नजर आए। पारुल-चिराग ने कोर्ट मैरिज की है। कपल जल्द ही फ्रेंड्स के लिए एक फंक्शन होस्ट करेगा। 11 दिसंबर को पारुल की मेहंदी सेरेमनी रखी गई। सेरेमनी में पारुल यलो एंड मल्टी कलर का लहंगा पहने नजर आईं। पारुल और चिराग की मुलाकात 2015 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।