पटना. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हार पर एनडीए में सहयोगी दल कमेंट कर रहे हैं। लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) के सासंद चिराग पासवान ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी की हार हनुमान और राम मंदिर की वजह से हुई।
चिराग ने कहा कि तीनों राज्यों में हनुमान और राम मंदिर का मुद्दा उठाया गया। इससे जनता के बीच भ्रम फैल गया। इसे समझने की जरूरत है। एनडीए का मुद्दा विकास है। विकास के मुद्दे पर जब मंदिर मुद्दा हावी होने लगता है तो इसका असर होता है। लोकसभा चुनाव आने वाला है। इसके लिए एजेंडा सेट करने की जरूरत है। तीन राज्यों में मिली हार से निश्चित ही ठेस लगी है। इससे संभलने की जरूरत है।