मुजफ्फरपुर। महापौर राकेश कुमार और नगर विधायक विजेंद्र चौधरी के साथ शहर में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संवेदकों को समय पर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया ताकि शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके।
साथ ही उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए नगर निगम के अभियंताओं को कहा। उन्होंने कहा कि शहर क सभी वार्डो में 15-15 लाख की योजना के साथ-साथ नली-गली योजना से काम होना है।
इसके लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है। महापौर ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हाथी चौक सौंदर्यीकरण योजना के तहत बन रहे नाले समेत अन्य कार्यों को देखा।



