बक्सर के अमसारी गांव में 6 लोगों की मौ’त ज’हरीली श’राब पीने से ही हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमॉ’र्टम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर श’राबबंदी कानून पर बयानबाजी शुरू हो गई है। सोमवार को पीड़ित परिजनों से मिलने JAP (जन अधिकार पार्टी) सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे। बातचीत के बाद उन्होंने शराब तस्करों की लिस्ट जारी की है। सूची CM नीतीश कुमार को भी भेजा है। इसमें कई नेताओं का भी नाम है। इधर, इस घटना के जिम्मेदार सभी आरोपियों को पकड़कर पुलिस जेल भेज चुकी है।


जाप की ओर से जारी लिस्ट।
पप्पू यादव ने जारी की लिस्ट
- बिगड़ैल सिंह पिता स्वर्गीय हृदय सिंह ग्राम चौगाई, थाना मुरार जिला बक्सर है।
- रितेश सिंह पिता स्वर्गीय पांडे ग्राम बीरपुर, थाना मुरार।
- लोहा यादव पिता गुप्तेश्वर सिंह, ग्राम मसीहा थाना मुरार
- चिंटू मुखिया अमसारी थाना मुरार
- बबलू पाठक ग्राम नियाज़ीपुर थाना मुरार
- असलम मियां, ग्राम चौगाईं थाना मुरार
- प्रकाश कुमार ग्राम नोनिया डेरा थाना डुमराव
- वीरेंद्र सिंह ग्राम जिलहरी थाना भोजपुर
- सतीश सिंह पूर्व पैक्स अध्यक्ष ग्राम हरियाणा थाना कृष्णब्रम्ह
- लट्टू पांडे, पांडेय थाना वासुदेव ओपी
निष्पक्ष टीम से अमसारी घटना की जांच कराने की मांग
पप्पू यादव की मानें तो लिस्ट में उनके नाम हैं, जो जिले में शराब कारोबार में लिप्त हैं। इनका भी अमसारी की घटना से कनेक्शन है। इनकी वजह से ही अमसारी गांव में जहरीली शराब कांड हुआ है और 6 लोगों की जान गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कमेटी गठित करके निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
राजधानी तक पहुंचा कनेक्शन
हालांकि, पूर्व सांसद के इन नामों के खुलासे के बाद इन सबकी शराबबंदी कानून के खिलाफ कार्य करने के आरोप सही है अथवा गलत, यह जांच का विषय है। इसे मुख्यमंत्री जिला प्रशासन कितनी गंभीरता से लेता है, आगे इसका पता चलेगा। फिलहाल, अमसारी कांड जिला प्रशासन के लिए गले की हड्डी बन गया है। जिसका कनेक्शन बिहार की राजधानी पटना तक पहुंच चुका है।