मुजफ्फरपुर : क्यों सजग हुआ बियाडा प्रशासन,जानें?

मुजफ्फरपुर : बेला मे जलजमाव से हो रही दु’र्घटना के बाद बियाडा प्रशासन सतर्क हुआ है। जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पांच पंप लगाया है। पंप से पानी सड़क से निकल उसे दूसरे नाले में बहाया जा रहा है।

बियाडा के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार के अनुसार बुडको द्वारा बनाए जा रहे नाले को लेकर बियाडा से निकलने वाले नाले के पानी को जाम कर दिया गया है। इसे लेकर बियाडा फेज वन में जलजमाव हो गया। उद्यमी को परेशानी ना हो, इसके लिए पांच पंप से पानी की निकासी कराई जा रही है।

दो दिनों के अंदर पानी निकासी करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बियाडा में एक माह के अंदर नाले तैयार किए जाएंगे। इससे जलजमाव की समस्या का स्थायी रूप से निदान हो जाएगा।

लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने कहा कि अभी धान खरीद कर फैक्ट्री में लाया जा रहा है। ऐसे में ट्रक पलटने से धान का नुकसान हो रहा है। तैयार चावल भी बाहर नहीं भेजे जा रहे हैं।

काम ठप होने का सीधा असर मजदूरों पर पड़ा है। उनको काम का संकट है। उत्तर बिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष अनुपम कुमार, महामंत्री विक्रम कुमार विक्की, शशांक श्रीवास्तव, अवनीश कुमार ने कहा कि नाले व सड़क पर लगे पानी के कारण फैक्ट्री से तैयार माल बाहर नहीं भेज रहे हैं।

इससे जिनका आर्डर है, उसे भेजने में देरी हो रही है। उद्यमी नरेंद्र कुमार ने कहा कि जलजमाव से ट्रक पलटने का डर बराबर बना हुआ है। बियाडा प्रशासन को इस पर सजग रहने की जरूरत है। कोरोना बरसात के बाद अब जलजमाव के कारण उत्पादन पर असर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.