जन आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की परिकल्पना है केन्द्रीय बजट : रंजन कुमार

मुजफ्फरपुर : केन्द्रीय बजट ( 2022-23) को लेकर सोमवार को भाजपा नेताओं ने बजट की सराहना व प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह बजट ”आत्मनिर्भर भारत” का आधार है और इससे अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से केन्द्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर आधारित है, इसमें सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।
कोरोना महामारी की विपरीत परिस्थितियों में प्रस्तुत किया गया जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला, पारदर्शी एवं सभी वर्गों के हितों को समाहित कर पेश किया गया संतुलित बजट है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भरोसा जताया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था में और तेजी से सुधार होगा और आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत के निर्माण की परिकल्पना फलीभूत हो सकेगी।
उन्होने कहा कि ” प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के नेतृत्व में तैयार 2022-23 का यह बजट निश्चित तौर पर आम आदमी की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा।”

केन्द्रीय बजट पर भाजपा जिला महामंत्री सचिन कुमार ,धर्मेंद्र साहु, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, ब्रज बिहारी पासवान, मनीष कुमार,जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार आदि ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading