मुजफ्फरपुर: कौन-कौन सी ट्रेनें हुई लेट, क्या हैं वजह

मुजफ्फरपुर। दिल्ली से मुजफ्फरपुर आने वाली कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। इसके कारण यात्रियों को असुविधा हुई। कुहासा के कारण नई दिल्ली सहित अन्य इलाकों से आने वाली टे्रेनें विलंब हो रही है।

सूची पर नजर डालें तो डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन सुबह 4.10 बजे आती जो सुबह 10.10 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। इससे सैकड़ों यात्री परेशान रहे।

बताया गया कि यह ट्रेन सोमवार को नई दिल्ली स्टेशन से दो घंटे देर से खुली थी। ट्रेन सुबह 11.30 के बजाय दोपहर 1.30 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। वहीं, कोहरे के कारण यहां आते-आते ट्रेन चार घंटे और विलंब हो गई।

इसके कारण मुजफ्फरपुर, गुवाहाटी, दीमापुर एवं डिब्रूगढ़ जाने वाले यात्री मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ठंड में परेशान रहे। वहीं नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस छह घंटे लेट मुजफ्फरपुर पहुंची।

डाउन वैशाली एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, सोनपुर से चलकर समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे देरी से पहुंची।

ट्रेनों के देरी होने से इस ठंड के मौसम में लोग बस या कोई दूसरी सवारी गाडिय़ों के से चल दिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.