मुजफ्फरपुर : कैसे लग्जरी गाड़ी से हो रही थी शराब की त’स्करी, पुलिस ने किया गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर। शराब की त’स्करी को लेकर गि’रोह तरह-तरह का ह’थकंडा अपना रहे है। तस्कर पुलिस लिखी लग्जरी गाड़ी से भी शराब की त’स्करी कर रहे है। यह बात तब सामने आई जब डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय व मुशहरी थानाध्यक्ष शशिभूषण ने शराब के अंतरराज्यीय त’स्करों से पू’छताछ की।इनके पास से दो लक्जरी गाड़ियां ज’ब्त की गई। एक गाड़ी के नंबर प्लेट के उपर पुलिस लिखा था। डीएसपी पूर्वी ने बताया कि शराब त’स्करों का यह अंतरराज्यीय गि’रोह है जो झारखंड के रांची व पलामू क्षेत्र का रहने वाला है। इस गि’रोह का स्थानीय कनेक्शन है। इस गि’रोह का स’रगना फ’रार है।

जब्त गाड़ियों का डीटीओ से सत्यापन कराया जाएगा। बताया जाता है कि रोहुआ के प्रियांशु, अनमोल, नालंदा के शशिकांत व शंभू कुमार, गया का सूरज कुमार, औरंगाबाद का सूरज कुमार व रवि,रांची का दिनेश कुमार और प्रद्युम्न एवं पलामू का भानुप्रताप गि’रफ्तार किए गए।

डीएसपी पूर्वी ने कई घंटे मुशहरी थाने सभी से पू’छताछ की। सभी ने बताया कि उनका गि’रोह झारखंड से मध्य व उत्तर बिहार तक शराब की आपूर्ति करता है। गि’रोह को कई स्थानीय स’फेदपोशों का संरक्षण मिला है।

हर थाना क्षेत्र में उनका मुखबिर है जो पुलिस की ग’तिविधियों की जानकारी उन्हें देता है। उसके बाद शराब की खेप भेजी जाती है। त’स्करों के पास से एक डायरी मिली है।

इसमें क’रोड़ों की लेन-देन का हिसाब है। इसमें झारखंड व उत्तर बिहार के एक दर्जन शराब मा’फिया का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज है। इनसे 197 बोतल महंगी शराब, दो बाइक, दो लक्जरी कार, 10 मोबाइल बरामद हुआ है। धंधेबाजों में पलामू के 2, रांची के 2, नालंदा, गया, एवं औरंगाबाद चार, मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ के दो पुलिस हिरासत में है।

डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय के अनुसार झारखंड के शराब त’स्करों से पूछताछ की गई हैै। त’स्करों ने स्वीकार किया है कि अबतक जिले में पांच करोड़ की शराब की खेप पहुंचा चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading