मुजफ्फरपुर। शहर के सदर अस्पताल में भर्ती दहेज ह’त्या के स’जायाफ्ता कै’दी के डिस्चार्ज वि’वाद के मामले में जेल प्रशासन ने आइजी को रिपोर्ट सौंप दी है।
इसमें कहा गया है कि जिस दिन अस्पताल प्रशासन ने डिस्चार्ज पेपर भेजा उसी दिन स’जायाफ्ता कै’दी सीतामढ़ी के भोला मंडल को जे’ल लाया गया। इस रिपोर्ट में कै’दी की सु’रक्षा में तैनात सु’रक्षाकर्मियों की ला’परवाही की बात कही गई है।
बताया जाता है कि शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय का’रा में बंद भोला मंडल को पेशाब में खू’न आने की शि’कायत पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 दिसंबर को सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
उसकी सु’रक्षा में तै’नात हवलदार पप्पू कुमार ने एसकेएमसीएच रे’फर किए जाने वाले कागजात के साथ इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल प्रशासन ने उसे एसकेएमसीएच ले जाने के लिए एसएसपी से पुलिस बल की मांग की।
इसके अगले दिन सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसे स्वस्थ बताते हुए रे’फर की जरूरत नहीं बताई। चिकित्सक ने उसकी सभी रिपोर्ट ठीक बताते हुए जे’ल ले जाने की सलाह दी।

यह जानकारी जेल प्रशासन को नहीं दी गई। डिस्चार्ज वि’वाद में कै’दी काफी दिनों तक सदर अस्पताल में ही फं’सा रहा। इसको लेकर जेल व अस्पताल प्रशासन आमने-सामने हो गया था।

