लखीसराय जिले के घोंघी कोड़ासी के जंगल में बुधवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। एक दर्जन से अधिक नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। अब तक तीन नक्सलियों के शव को पुलिस ने बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन में और भी पुलिस फोर्स को भेजा गया है।
STF के नेतृत्व में पहुंची पुलिस
घोंघी कोड़ासी जंगल में बुधवार की सुबह से ही नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में अब तक पुलिस ने तीन उग्रवादियों के शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए मुंगेर प्रक्षेत्र के DIG संजय कुमार ने जानकारी दिया कि नक्सलियों के जंगल में इकट्ठा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के आलोक में लखीसराय जिला पुलिस STF के नेतृत्व में पुलिस जंगल पहुंची।

नक्सली के पास से बरामद पिस्टल।
कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना
जंगल में कॉम्बिंग आपरेशन शुरू किया। कुछ देर के बाद नक्सलियों पर झुंड पुलिस को दिखाई दिया, जहां नक्सलियों ने पुलिस पर फायर खोल दिया दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। इस गोलीबारी में कई नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है। उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस ने तीन नक्सिलयों का शव बरामद कर लिया है। पुलिसकर्मी अभी तक गोलीबारी में हताहत नहीं हुए हैं।
पुलिस सूत्रों की माने तो करीब एक दर्जन से अधिक नक्सलियों को गोली लगी है। जिसमें 5 नक्सलियों के मारे जाने की बात सामने आ सकती है। 200 से अधिक राउंड गोली 4 घंटे तक चलती रही। इस दौरान नक्सली गोली से घायल होने वाले अपने साथी को उठाकर जंगल में ही भागे हैं। उनके धरपकड़ के लिए भी जंगल को घेर लिया गया है। DIG ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस को भी जंगल में भेजा गया है। लखीसराय एसपी जंगल में कैंप कर लिए हैं।