मुजफ्फरपुर : सैनिक की पत्नी का शातिरों ने कैसे उड़ाया पर्स? जानें

मुजफ्फरपुर। शहर के नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील में शातिरों ने बाजार में खरीदारी करने आई एक सैनिक की पत्नी का पर्स उड़ा लिया। उन्होंने नगर थाने में पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बताया जाता है कि पर्स में मोबाइल, कैंटीन पास, छह हजार रुपये व डेबिट कार्ड था। हालांकि उन्होंने इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। बताया गया कि मूलरूप से वे मधुबनी की रहने वाली हैं।

वर्तमान में जीरोमाइल में रहती है। पति जम्मू कश्मीर में सेना में तैनात हैं। बताया गया कि महिला बाजार में खरीदारी कर रही थीं। इसी क्रम में उनका पर्स उड़ा लिया गया। हालांकि उन्हें पता नहीं चला।

जब सामान खरीद कर पैसा देने के लिए पर्स खोजा तो गायब मिला। इसके बाद वे परेशान हो गई। उनके साथ सैनिक की बहन भी थी, लेकिन दोनों ने किसी को नहीं देखा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading