NEPAL : भारत की नई करेंसी पर प्रतिबंध, नहीं चलेंगे 200, 500 और 2000 के नोट

KATHMANDU : नेपाल सरकार ने घोषणा की है की भारत के 2000, 500 और 200 मूल्यों के करेंसी नोट का इस्तेमाल नेपाल में गैर क़ानूनी होगा| यह फैसला मध्यम व् निम्न मध्यम वर्ग के भारतीय पर्यटकों को प्रभावित करेगा| सूचना मंत्री गोकुल बस्कोटा ने बताया की यह फैसला पिछली कैबिनेट मीटिंग में लिया गया था|  जब भारतीय सरकार ने नोटबंदी के बाद 2016 में इन नए मूल्य के नोटों को बाजार में उतारा था तब नेपाल सरकार ने इन नए नोटों के अपने यहां चलन पर कोई घोषणा नहीं की थी|

पिछले दो वर्षों से यह नए नोट नेपाल में खुल कर इस्तेमाल किये जा रहे थे| यह नया फैसला नेपाली मज़दूरों को जो भारत में काम कर रहे हैं और मध्यम व् निम्न मध्यम वर्ग के भारतीय पर्यटक जो हमेशा नेपाल जाते रहते हैं को प्रभावित करेगा|

यह फैसला उस समय आया है जब की नेपाल सरकार 2020 को ‘नेपाल दर्शन’ का वर्ष मना रही है| अंदाज़ा लगाया जा रहा है की इसमें करीब 20 लाख लोग नेपाल आएँगे जिसमें ज्यादातर भारत से होंगे| एक बिल्कुल ही असंबंधित घटना में काठमांडू की एक कोर्ट ने एक व्यक्ति जिसने प्रधानमंत्री मोदी को काला झंडा दिखाया था पर 1000 रूपए का जुरमाना लगाया| यह घटना 30 अगस्त को जब प्रधान मंत्री बिम्सटेक के सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए थे तब हुई थी|

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading