मुजफ्फरपुर। मुशहरी निवासी एक युवक का वैवाहिक जीवन ही ब’र्बाद हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व उसकी शादी शहर के अखाड़ाघाट निवासी एक युवती के साथ हुई थी।
दोनों हनीमून ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे थे। इस बीच कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी। इसके बाद प्लान को टालना पड़ा।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर ट्रिप पर जाने का प्लान बनाया गया। इस बीच युवती ससुराल के मायके आ गई और यहीं से किसी के साथ भा’ग गई।
युवक ने सिकंदरपुर ओपी पहुंचकर पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि कुछ माह पहले ही उसकी शादी अखाड़ाघाट की युवती से हुई थी। दोनों की गोवा जाने की प्लानिंग कर रखी थी। कोरोना की वजह से इसे टाल दिया था। इस बीच वह मायके आ गई। यहीं से किसी के साथ चली गई। मुझे ससुरालवालों ने उसके भा’गने की सूचना दी।
यहां आने के बाद अपने स्तर से छा’नबीन की तो पता चला कि शादी के पहले ही उसका सीतामढ़ी स्थित रुन्नीसैदपुर इलाके के मुकेश कुमार नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों के बीच मोबाइल पर काफी लं’बी बातचीत होती थी। युवक को आ’शंका है कि उसकी पत्नी मुकेश के साथ ही कहीं चली गई है।
