अमिताभ बच्चन ने कितने करोड़ में बेचा ”सोपान” जानें….

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उस बंगले को बेच दिया है जिसमें कभी उनके पैरेंट्स हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन रहते थे। ये बंगला दक्षिण दिल्ली में है। उनके बंगले का नाम ‘सोपान’ था और यह उनकी मां तेजी के नाम पर रजिस्टर था।

अमिताभ बच्चन ने बेचा अपना बंगला सोपान, इतने करोड़ में हुई पुश्तैनी घर की  डील - Awaz Live

राजधानी के गुलमोहर पार्क में स्थित यह घर बच्चन परिवार का पहला घर बताया जाता है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिग बी ने घर को 23 करोड़ रुपये में बेचा। इस घर को एक कंपनी के सीईओ ने खरीदा है।

अमिताभ बच्चन  के बंगले ‘सोपान’ को नेज़ोन ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ अवनी बदर ने खरीदा है। अवनि कथित तौर पर अमिताभ को 35 साल से जानते हैं और दिल्ली की प्रॉपर्टी के करीब रहते हैं। जैपकी द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों में, प्रॉपर्टी 418.05 वर्ग मीटर एरिया में फैली हुई है और यह डील 7 दिसंबर को क्लोज हुई थी।

अवनी बदर ने पोर्टल को बताया,“यह बंगला काफी पुराना बना हुआ है, इसलिए हम अपनी जरूरतों के मुताबिक, स्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन को गिरा देंगे। हम इस एरिया में कई सालों से रह रहे हैं और एक अन्य प्रॉपर्टी को खोज रहे थे। जब यह ऑफर आया तो हमने तुरंत हां कर दी और प्रॉपर्टी को हासिल कर लिया।”

अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन के साथ मुंबई में रहते हैं। परिवार अपने पारिवारिक घर जलसा में रहता है।

इसके अलावा अमिताभ की शहर में कुछ और संपत्तियां भी हैं। इनमें जनक, जिसमें उनका ऑफिस है, ‘प्रतीक्षा’ और ‘वत्स’ शामिल हैं। मुंबई के बाहर उनका इलाहाबाद में पुश्तैनी घर और दुबई में एक विला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.