मुजफ्फरपुर : कालाजार से प्रभावित पारू प्रखंड में डब्ल्यूएचओ टीम ने ली जानकारी

मुजफ्फरपुर। कालाचार से प्रभावित पारू प्रखंड की डीभीबीडीसीओ कार्यालय और डब्ल्यूएचओ टीम की ओर से कालाजार के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही कालाजार से मुक्ति के लिए कई सुझाव भी दिए गए। वहीं एक बैठक का आयोजन भी किया गया

जिसमें डीभीडीसीओ मुजफ्फरपुर डॉ.सतीश कुमार, एमओआईसी पारू डॉ.उमेश चंद्र शर्मा, डब्ल्यूएचओ एनटीडी डॉ.माधुरी, डॉ.अरुण, भीडीसीओ पुरुषोत्तमकुमार,

कालाजार सलाहकार प्रितिकेश परमार्थी, बीएचआई संजय रंजन, बीएचएम अमन कुमार, भीबीडीएस संजय कुमार, केयर बीसी सुमित कुमार उपस्थित थे। बताया गया कि इस संबंध में भारत सरकार से गठित टीम के द्वारा भी भ्रमण प्रस्तावित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.