मुजफ्फरपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 17 फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक की परीक्षा में जिले से 10 दिव्यांग परीक्षा शामिल होंगे। दिव्यांगों में दृष्टिबाधित परीक्षार्थी भी शामिल है।
दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेकर बोर्ड की ओर से निर्देश जारी किया गया है। कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए लेखक का पैनल तैयार कराएं।
साथ ही अन्य तैयारियां समय से पूरी कर लें, ताकि उन्हें परेशानी नहीं हो। इसके अलावा भी यदि जिले में दिव्यांग परीक्षार्थी हों तो केंद्र पर उनके लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है।




