बेतिया के एक युवक की सऊदी अरब में अत्‍याधुनिक हथियार AK-47 से गोली मारकर हत्या, घटना की सूचना के बाद……..

पश्चिम चंपारण के बेतिया के एक युवक की सऊदी अरब में अत्‍याधुनिक हथियार एके 47 से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना में बंगलादेश के दो युवकों के भी मारे जाने की सूचना मिली है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद इंतजार के परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना गुरुवार की सुबह की बताई जा रही है। परिजनों ने सरकार व स्थानीय सांसद से पहल कर शव को भारत मंगाने की गुहार लगाई है। मृतक इंतजार मियां बेतिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बानुछापर गांव का रहने वाला था और सऊदी अरब में रहता था।

तीन वर्षो से ट्रक ड्राइवर के रूप में कर रहा था सउदी अरब में काम

मिली जानकारी के अनुसार हबीब मियां का यह 30 वर्षीय यह पुत्र विगत तीन वर्षों से वहां अल्फाहत बल्दिया कंपनी में एक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। इस क्रम में गुरुवार की सुबह करीब 5:30 बजे वह ट्रक लेकर कम्पनी के काम से कहीं जा रहा था।

इसी दौरान तीन अज्ञात अपराधियों ने ट्रक को घेरकर अत्याधुनिक हथियार एके 47 से उसे भून डाला। मृतक इन्तजार मियां चार भाइयों में सबसे छोटा है। उसे दो पुत्र सेराज (10) और रेयाज (08) व दो पुत्री रानी खातून (06) व काजल खातून (03) है।

मां मीना खातून और पत्नी सलीमा खातून का रो-रोकर का बुरा हाल है। परिजनों ने दूतावास की ओर से सार्थक पहल नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मृतक के अन्य तीन भाई वहीं पर कार्यरत बताए गए हैं। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि एम्बेंसी की ओर से सकारात्मक सहयोग नहीं मिल रहा है। इंतजार के घर पर इस घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग जुट गए हैं और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.