नेपाल के दो विभिन्न जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक भारतीय सहित 20 लोगों की मौत..!!

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नेपाल के दो विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक भारतीय सहित बीस लोगों की मौत हो गई। वहीं सोलह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चिंताजनक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। मृत लोगों में 17 पुरूष व 03 महिलाएं है। इनमें तीन की पहचान रीबल तमांग, आइके तमांग, रीतेश पंडित के रूप में हुई है। इसकी जानकारी पुलिस कार्यालय ने दी। बताया कि जनकपुर से काठमांडू जा रही यात्री बस नंबर ना 5 ख 2081 धादिंग दरौंदी बाजार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिसमें नेपाल जनकपुर निवासी चालक कृष्णलाल व भारतीय नागरिक रत्नलाल की मौत हो गई। इधर नेपाल के नुवाकोट के दुपचेश्वर गांवपालिका से ध्याफेदी की ओर मिनी बस जा रही थी। जिसपर करीब चालीस लोग सवार थे। उक्त बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सोलह लोगों की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। चर्चा है कि घने कोहरे के कारण चालक नियंत्रण खो दिया। जिसे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.