पुलवामा में ”ऑपरेशन ऑल आउट” के तहत हिज्बुल के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, एक जवान शहीद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ”ऑपरेशन ऑल आउट” के तहत शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर सहित तीन आतंकियों को मार गिराया है. मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर है.

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह तड़के सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हैं. जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया और तीन आतंकी मारे गये.

फिलहाल सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.