मुजफ्फरपुर। रामदयालु रेलवे गुमटी के समीप से अहियापुर मुस्तफापुर के अभिषेक कुमार व मिठनपुरा मालीघाट के मो. आलम को सदर पुलिस ने गि’रफ्तार किया है।
त’लाशी लेने पर दोनों के पास से छह पुड़िया स्मैक बरामद की गई। बताया गया कि गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली कि रेलवे गुमटी के समीप दो शा’तिर स्मैक बेचने के लिए पहुंचा है।
सूचना के बाद पुलिस रामदयालु रेलवे गुमटी के समीप पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों शा’तिर रेलवे लाइन के रास्ते भा’गने लगे। सं’देह होने पर जवानों ने ख’देड़कर दोनों को पकड़ा।
तलाशी लेने पर स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि स्मैक की बिक्री व सेवन के साथ दोनों मोबाइल झ’पटने व छि’नतई को अंजाम देते हैं।
सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि संबंधित थाने से संपर्क कर दोनों के पूर्व रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है, ताकि उन के’सों में भी रिमांड पर लेकर नकेल क’सने की कवायद की जा सके।


