मुजफ्फरपुर : कब जलजमाव व गंदगी से मिलेगी निजात, जानें पूरा मामला….

मुजफ्फरपुर : शहर की अधिक आबादी व मकानों वाले क्षेत्रों में जलजमाव व गंदगी से निजात नहीं मिल पाई है। दरअसल वार्ड नंबर में समस्याओं की भरमार है।

जल निकासी की सुविधा नहीं होने से हर साल वार्ड का एक बड़ा हिस्सा बारिश के पानी में डूब जाता है। संजय सिनेमा रोड का निर्माण तो हुआ, लेकिन नाले को कच्चा छोड़ दिया गया है।

वार्ड में विभिन्न योजना मद में नौ करोड़ रुपये से विकास के कई काम हुए। इसके बाद भी चार दर्जन से अधिक सड़कें व गलियां अभी कच्ची हैं। झिटकहिया मुख्य सड़क का आधा-अधूरा निर्माण कराया गया।

कृष्णा टोली रोड पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। वार्ड के कई हिस्से अभी पेयजल सुविधा से वंचित हैं। वार्ड के बीच से चांदनी चौक के पास से एनएच गुजरता है।

इसका सर्विस लेन गैराज चलाने वालों के कब्जे में है। नाला कचरे से भरा है, जिससे सर्विस लेन नारकीय हालत में है। साफ-सफाई भी ठीक नहीं है। ब्रज बिहारी लेन में सड़क पर कूड़े का अंबार लगा है।

वार्ड में ब्रह्मपुरा पोखर है। इसके जीर्णोद्वार को एक करोड़ से अधिक की राशि मिले तीन साल से अधिक हो गए, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है। एक प्राथमिक विद्यालय है जो भवन के अभाव में ब्रह्मस्थान में चल रहा है। वार्ड में लगा चापाकल खराब पड़ा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading