पूर्णिया : स्थानीय रामनगर मोहल्ला में चाची के घर रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा आठ के एक छात्र की मौत छत से गिरने से शुक्रवार को हो गई। मृतक धमदाहा प्रखंड के पुरनदाहा गाव निवासी निलेश कुमार शर्मा का पुत्र हर्ष कुमार है। मृतक की चाची ने बताया कि बालक विजेंद्र पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 का छात्र था। वह मकान की छत से पतंग उड़ा रहा था इसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह नीचे गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने मोटर साइकिल से सदर अस्पताल लाया जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।