मुजफ्फरपुर : कोरोना मुक्त गांव का प्रमाण किन जनप्रतिनिधियों को देना होगा, जानें…

मुजफ्फरपुर। मुखिया व वार्ड सदस्य से कोरोना मुक्त गांव का प्रमाण-पत्र लिया जाएगा। सीएस डा.विनय कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को गति देने के लिए हर स्तर पर पहल चल रही है।

इधर शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं होने से कोरोना संक्रमण का खतरा रहता है। इसे दूर करने के लिए अब नई पहल की जा रही है। कोरोना टीकाकरण को लेकर तय लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है।

इसे गति देने के साथ ही शत-प्रतिशत लाभान्वित को वैक्सीन लग जाए यह पहल हो रही है। जिले में निर्धारित लक्ष्य 2,45,6026 है। अबतक 21,32,671 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। जिले में 86 प्रतिशत लोगों ने ही टीका लगवाया है।

सबको टीका मिल जाए इसके लिए कदम उठाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा.एसके पांडेय ने बताया कि जिले में दो तरह की कोविशील्ड व कोवैक्सीन लग रही है।

अभी 15 साल से 60 साल के ज्यादा उम्र के लोगों को टीका मिल रहा है। सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक यह सुविधा है। गांवों में भी समय-समय पर टीकाकरण हो रहा है। अब पड़ताल हो रही है कि वार्ड स्तर पर कितने लोग बाकी हैं।

हर प्रखंड स्तर से जब डाटा आ जाएगा तो जिले को कोरोना टीकाकरण के शत-प्रतिशत लाभान्वित वाली सूची में डालने में सुविधा होगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अगर आप कोरोना टीकाकरण के दायरे में हैं तो अवश्य वैक्सीन लगवाएं। संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading