मुजफ्फरपुर : कहां पर कर्मी लापरवाही से लोगों को हुई परेशानी, जानें पूरा मामला….

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही से कोरोना जांच और टीकाकरण केंद्र पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को सुबह नौ से साढ़े 10 बजे तक कोई कर्मी टीकाकरण देने के लिए उपलब्ध नहीं था। इससे टीका लगवाने आए लोगों को परेशानी हुई। इस बीच लोगों ने हंगामा भी किया।

टीका लेने सपरिवार पहुंचे जेल चौक निवासी राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध यादव ने कुव्यवस्था की जानकारी सिविल सर्जन को दी। इस पर सीएस की पहल पर आनन-फानन में टीकाकरण शुरू हुआ।

राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह मंगलवार को शाम पांच बजे टीका लगवाने आए थे। सदर अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी ने उनको बताया कि सुबह नौ बजे आइए।

वह बुधवार को 9:15 बजे पहुंचे और टीकाकरण केंद्र पर गए तो वहां कोई नहीं था। ताला लटका था। एक-दो कर्मी बाहर टहल रहे थे। कोई सही तरीके से बातचीत करने को तैयार नहीं था। टीकाकरण सेंटर के बाहर सूचना चस्पा थी कि यहां सुबह नौ से रात नौ बजे तक टीकाकरण सुविधा मिलती है। 10 बजे तक कोई नहीं दिखा।

इस बीच उनके साथ आए रमेश कुमार जब निबंधन कराने गए तो वहां पर तैनात कर्मी ने सही तरीके से बातचीत नहीं की। उसने सीएस से शिकायत करने की बात कहीं। इस पर कर्मी ने कहा कि सीएस क्या डीएम को फोन करें कोई फर्क नहीं जब मर्जी होगी तभी निबंधन व टीका मिलेगा।

इस बीच सिविल सर्जन को मोबाइल से वहां की स्थिति से अवगत कराया गया। इस पर डा.अतुल पहुंचे और उसके बाद करीब 10:30 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। सिविल सर्जन डा.विनय कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना टीकाकरण व जांच में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से जवाब मांगा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading