मुजफ्फरपुर। र’हस्मय तरीके से एक महीना ट्रेन से गा’यब हो गई। यह घ’टना मुजफ्फरपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि अवध असम एक्सप्रेस से पति संग राजस्थान जा रही महिला र’हस्मय तरीके से अ’चानक ला’पता हो गई।
पति उसकी तलाश में मुजफ्फरपुर से छपरा के बीच सभी बोगी को छान मा’रा फिर भी कोई पता नहीं है। दरभंगा जिले के मणिगाछी थाना क्षेत्र के नेनाघाट निवासी जितेंद्र दास ने जीआरपी थाने में आवेदन दिया है।
वह राजस्थान में मार्बल की दुकान में काम करते हैं। बताया कि राजस्थान जाने के लिए बुधवार शाम साढ़े चार बजे समस्तीपुर स्टेशन पर अवध-असम एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-2 में पत्नी व सात साल की बच्ची के साथ सवार हुए।
मुजफ्फरपुर ट्रेन रुकने पर पत्नी शौ’चालय गई। ट्रेन खुलने के बाद भी बर्थ पर नहीं आई। पति ट्रेन की पूरी बोगी में खोजते हुए छपरा तक पहुंच गया। उसके नहीं मिलने पर लौटकर मुजफ्फरपुर आया और जीआरपी को इसकी सूचना दी।
जीआरपी ने जंक्शन पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज खं’गाले, लेकिन इसमें महिला नहीं दिखाई दी। जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष दिनकर कुमार ने बताया कि एफ’आइआर दर्ज कर का’र्रवाई की जा रही है। स्टेशन के बाहर उक्त महिला का लोकेशन मिला है। छा’नबीन की जा रही है।


