मुजफ्फरपुर। साहेबगंज थाना अंतर्गत नावानगर निजामत नगर परिषद वार्ड नंबर-5 निवासी सुरूज दास की नव’विवाहिता पुत्री 20 वर्षीय संध्या देवी का श’व सं’दिग्ध स्थिति में घर के एक कमरे से पुलिस ने बरामद किया।
मृ’तका की मां का कहना था कि संध्या की शादी एक वर्ष पूर्व माधोपुर हजारी निवासी मनोज कुमार से हुई थी।
मनोज कुमार फिलहाल बेरोजगार है तथा आर्थिक तं’गी को लेकर घर में त’नाव का माहौल था, जहां संध्या घु’टघुट कर जी रही थी। इधर, कुछ दिनों से वह मायके में ही रह रही थी।
यहां भी पति-पत्नी के बीच फोन पर नोकझोंक हुआ करती थी। पुलिस ने श’व को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पो’स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खु’लासा हो पाएगा।



