‘बॉयफ्रेंड ऑन रेंट’ लिख पोस्टर लिए खड़ा युवक, जाने….

वैलेंटाइन वीक चल रहा है, इस बिच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा। वीडियो बिहार के दरभंगा जिले का है। इसमें एक लड़का दरभंगा महाराज के कैंपस में हाथ में एक पोस्टर लिए खड़ा दिखाई दे रहा है।

Valentines Day: This boy standing in the middle of the road with a display  board of 'Boyfriend On Rent', know why?" | NewsTrack English 1

उसके पोस्टर पर लिखा है ‘बॉयफ्रेंड ऑन रेंट’। लड़का सड़क पर पोस्टर लिए काफी देर तक खड़ा रहता है। इस बीच आते-जाते लोग उसे देखते रहते हैं।

इस तरह सड़क पर पोस्टर लेकर खड़े रहने के पीछे एक खास उद्देश्य है। वह बताता है कि मेरा मकसद वैलेंटाइन वीक पर लोगों के बीच प्यार बांटना है। आजकल कई लोग डिप्रेशन, फ्रस्ट्रेशन और तनाव का शिकार हो रहे हैं। सिंगल्स के लिए यह और बड़ी समस्या है।

इस पोस्टर के पीछे का मकसद सिंगल लोगों को बूस्ट करना था। उनके अंदर से निराशा निकाली जाए। इसके अलावा युवाओं को यह समझाना भी उद्देश्य था कि दुनिया में सिर्फ गर्लफ्रेंड का रिलेशन ही नहीं है। मां-बाप के साथ भी प्यार निभाया जा सकता है।

लड़के से जब पूछा गया कि इस लोकेशन पर वह ऐसा पोस्टर  लेकर क्यों खड़ा रहा तो उसने कहा कि इस इलाके की हालत ठीक नहीं है। दरभंगा महाराज का यह महल ऐतिहासिक है, जो जर्जर होता जा रहा है। इस समस्या को दिखाना भी मेरा एक उद्देश्य था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading