समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में बिहार महिला समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव सीता सिन्हा ने की।
इस दौरान स्वर कोकिला स्व.लता मंगेशकर, कामरेड बैजनाथ ठाकुर, भरत राय, चक्रधर प्रसाद सिंह व राम कुमार रावत को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
महिला समाज की राज्य महासचिव राजश्री किरण ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष बीतने के बाद भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।
जिसके खिलाफ महिला समाज को गोलबंद होने की जरूरत है। बैठक में जिला स्तर पर एक कमेटी गठित कर सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया।
गठित कमेटी में नीलम देवी, सरोजनी देवी, सुमित्रा देवी, रिंकू देवी, गीता देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, रीना देवी, अनीता देवी, रीना देवी, गीता देवी, सुशीला सिन्हा, चयनित हुई। निर्णय लिया गया कि 8 मार्च को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाएगा।


